बेगूं /चित्तौड़गढ़। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को निजी दौरे पर जोगणियां माताजी पहुंची। यहां मेवाड़ के प्रमुख शक्तिपीठ जोगणियां माताजी दर्शन किए। मंदिर में पूजा कर माताजी को चुनरी भेंट की। वसुंधरा ने मंदिर परिक्रमा में स्थित 64 योगिनियों के अलावा भैरुनाथ मंदिर, शिव मंदिर के भी दर्शन किए।
शक्तिपीठ के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने मंदिर इतिहास की जानकारी दी। संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने राजे को ओढ़नी ओढ़ाकर, तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।













