बेगूँ। चित्तौड़गढ़ के बेगूँ में आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा 12 जनवरी, सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर बेगूँ नगर में घोष की धुन पर पथ संचलन निकाला जायेगा। जो नगर के प्रमुख मार्ग व मौहल्लो से होकर निकलेगा। जिसका सामाजिक एंव स्वयंसेवी संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत अभिनन्दन किया जायेगा। आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय बेगूँ के सचिव दीपक अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानन्द जयन्ती 12 जनवरी 2026 को आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय बेगूँ द्वारा पंथ संचलन निकला जायेगा। जो कि 12 जनवरी को प्रातः 11:30 बजे विद्यालय से प्रारंभ होकर हरिजन बस्ती, मिस्त्री मार्केट, पुराना बस स्टेण्ड, चेची रोड, खुर्रा बाजार, पुरानी सब्जी मण्डी, लाल बाई फुल बाई चौक, सदर बाजार, केसरिया चौक, लक्ष्मीनाथ मन्दिर गली, छीपो का मन्दिर, मोमिन मोहल्ला, आखरियो का चौक, चाँद सितारा बिल्डिंग, दामाजी की हवेली, सिलोरियो की बावडी, गाँधी चौक, सेन समाज का मन्दिर, भट्टो का मौहल्ला होते हुई समापन विद्यालय में होगा।









