अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार।
18 कार्टूनों में भरे 768 देशी पव्वे एवं 24 बियर बोतल बरामद।
बेगूं (13 जनवरी ) । जिला आबकारी अधिकारी चित्तौडगढ गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन तथा सहायक आबकारी अधिकारी जगदीश राम विश्नोई के नेतृत्व में अवैध शराब के विरूद्ध जिले में लगातार तीसरी बड़ी कार्यवाही में आबकारी थाना क्षेत्र बेगूं में काटुन्दा से बेगूं जाने वाले रास्ते में पीपली खेड़ा चोराहा पर प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल बेगूं मय जाब्ता द्वारा एक टैक्टर मय ट्रोली मे भैरू लाल रेगर व राजुलाल रेगर द्वारा अवैध रूप से 18 कागज के कार्टुनो में 768 देशी शराब राणा के पव्वे एवं 24 बोतल बीयर को परिवहन करते हुए बरामद होने से राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19/54 व 54 ए के तहत दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी निरोधक दल बेगूं में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई को लेकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।









