बेगूं/चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर पारसोली सीएचसी में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित एवं स्वच्छता कर जन्मदिवस मनाया।
भाजपा मीडिया प्रमुख कमलेश धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्मदिवस पर पारसोली सीएचसी में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित एवं स्वच्छता कर जन्मदिवस मनाया गया एवं ईश्वर से प्राथना कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उप प्रधान गोदू लाल गुर्जर कमांड मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया पूर्व जिला परिषद सदस्य अमर सिंह चौहान मंडल महामंत्री बद्रीलाल गठियानी ,मंडल महामंत्री गजेंद्र सिंह राणावत, पं.स.सदस्य प्रतिनिधि रतन धाकड़, राजगढ़ सरपंच कैलाश चंद्र प्रजापत ,विधानसभा मीडिया प्रभारी राजू धाकड़, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष भवानीराम गुर्जर, हरिराम धाकड़, कन्हैयालाल कुमावत ,ओम सोमानी ,कालू धाकड़ ,कन्हैयालाल तेली ,शंभुलाल कुमावत ,राजेश्वर राधे, दिनेश चंद्र शर्मा, कमलेश धाकड़ आदि मौजूद रहे।









