बेगूं । पंचायत समिति सभागार बेगूं में आज प्रातः 10 बजे शुरू हुई विशेष कार्यशाला में विधायक डॉ सुरेश धाकड़ की उपस्थिति में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एस. आई. आर. के प्रथम चरण के बाद शुरू हुए दावे एवं आपत्तियों के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष चर्चा एवं पार्टी की तरफ से आवश्यक मार्गदर्शन दिया । इस कार्यशाला में बीएलए प्रथम सहित पार्टी के सभी मण्डल अध्यक्ष, नगरपालिका पार्षद , मण्डल कार्यकारिणी एवं बूथ के सभी पदाधिकारी एवं बीएलए द्वितीय उपस्थित रहे।













