बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर।
बेगूं /चित्तौड़गढ़। बालिकाओं के लिए किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर न होना पड़े और खुद आत्मनिर्भर हो इसके लिए तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं ने भाग लिया।
गीतांजली पब्लिक स्कूल में आयोजित इस आयोजन में प्रधानाचार्य प्रियंका आमेटा ने बालिकाओं को तीन दिवसीय आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण दिया। इसके समापन अवसर पर मुख्य अतिथि निलेश चतुर्वेदी और विशिष्ट अतिथि सीमा लोहार उपस्थित रहे । उक्त कार्यक्रम डॉ चंद्रशेखर मीणा के विशेष निर्देशन में आयोजित किया गया ।
यह प्रशिक्षण बालिकाओं को आत्म रक्षा, स्वयं को विपरित परिस्थिति में सुरक्षित करना और उस परिस्थिति से बाहर लाने के लिए दिया गया। गीतांजली विद्यालय की ओर से यह पहल की गई है कि देश की हर बेटी को यह प्रशिक्षण दिया जाए और बेटियों की सुरक्षा स्वयं वो करे सिखाया जाए ।
बालिकाएं प्रशिक्षण पाकर खुश नज़र आ रही थीं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है, ताकि वे अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें।










