सर्राफा एवं स्वर्णकार व्यापार महासंघ बेगूं ने एसपी, विधायक,एसडीएम, थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बाजार में सुरक्षा की मांग ।
बेगूं ( 06 फरवरी )। सर्राफा एवं स्वर्णकार व्यापार महासंघ बेगूं द्वारा सोना-चांदी के दामों में तेजी के बाद सर्राफा बाजार में व्यापारियों को असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान करने और धमकी देने की घटनाओं को लेकर विधायक डॉ सुरेश धाकड़ एसपी चित्तौड़गढ़ मनीष त्रिपाठी के नाम सहित एसडीएम अंकित सामरिया, थानाधिकारी कमलचंद मीणा को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में सोने व चांदी के भावो में अप्रत्याशित बढोतरी होने के कारण कुछ व्यक्ति जिनके द्वारा व्यापारियो के यहाँ जेवरात गिरवी रखे या नही रखे गये या 10 से 15 वर्ष पूर्व गिरवी रखे थे तथा बाद में हिसाब करवाकर वापिस जेवरात लेकर चले गये या गिरवी के जेवरात को छुड़ाने में सक्षम नहीं होने पर हिसाब करवा लिया। वो व्यक्ति अब दुकानो पर आकर बदनियती से लड़ाई झगड़ा कर रहे है या झुठे मुकदमो में फसाने की धमकिया दे रहे है। जबकि इन व्यक्तियो के द्वारा पूर्व में ही मौखिक एवं लिखीत रूप से जेवरात नहीं छुड़ा पाने के कारण निपटारा कर लिया था। इसी प्रकार चंद व्यक्तियो द्वारा पूर्व मे जेवरात बेचकर चले गये यह भी दोबारा अपनी परिवारजनो के साथ आकर वापिस अपने जेवरात की मांग कर रहे है। ऐसे मामलो से व्यापारियो में नाजायज तनाव एवं बाजार में आये दिने झगड़े की स्थिति बन रही है।
सर्राफा एवं स्वर्णकार व्यापार महासंघ ने मांग की है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सर्राफा बाजार क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त व्यवस्था की जावे। ताकि व्यापारी सुरक्षित वातावरण में अपना व्यवसाय कर सकें और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। ज्ञापन के दौरान अध्यक्ष सत्यनारायण भटालिया, संरक्षक रामस्वरुप सोनी, मदन लाल जैन, रामेश्वर लाल सोनी, अशोक कुमार सोनी, नेमीचंद डांगी, ओमप्रकाश देवाल, राजकुमार लाम्बा एवं दीपक सुराणा , महामंत्री मनीष कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सोनी, सचिव अशोक कुमार डसाणियां ,संगठन मंत्री राजन लुहाड़िया, बाबूलाल सोनी, दिलीप सोनालिया, गोपाल लाम्बा, जगदीश बुकण, प्रहलाद डसाणियां, राजकुमार देवाल, सत्यनारायण लाम्बा, जमनेश सोनालिया, भीमराज सोनी, बसंती लाल शर्मा, राहुल सोनी, दीपक शर्मा, सलीम अहमद, मुकेश मराठा एवं महमूद बंगाली आदि मौजूद रहे।










