Home » नेशनल » मेडिटेशन (राजयोग) और आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित कार्यक्रम आयोजित ।

मेडिटेशन (राजयोग) और आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित कार्यक्रम आयोजित ।

Share This Article

ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग और आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से हर किसी को आंतरिक शांति और सशक्तिकरण प्राप्त करने में मदद करते हैं

बेगूं/ चित्तौड़गढ़। मॉर्निंग मूवमेंट क्लब बेगूँ के तत्वाधान में रविवार को प्रातः ब्रह्माकुमारी आश्रम बेगूँ के सुमन दीदी व कविता दीदी द्वारा मेडिटेशन व आध्यात्मिक ज्ञान का आयोजन नगर के छापरा स्थित ओपन जिम मैदान में रखा गया जहाँ ब्रह्मकुमारी दीदियो द्वारा ॐ के उच्चारण का महत्त्व, आत्मा व परमात्मा का परिचय एवं नियमित योग के लाभ के साथ प्रातः शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाले मैडिटेशन करा कर आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार किया ।

मॉर्निंग मूवमेंट क्लब बेगूँ के आशुतोष भट्ट ने बताया की आयुवृद्धि के साथ मानव जीवन में तनाव व अवसाद बढ़ते जाते है इनको कम करने के लिए प्रातः योग और मैडिटेशन करना बहुत जरुरी है

साथ ही योग के दौरान क्लब के जगदीश कुमावत,सुरेश सोडानी, डॉ शिवप्रकाश वैष्णव, इंजी. कन्हैयालाल धाकड़, धनराज पहाड़िया, प्रेमशंकर डीडवानिया, गोपालकृष्ण गुजराती, महावीर बोहरा, सुनील पहाड़िया, नवीन सुराणा, शम्भूलाल राठौड़, पंकज बोहरा,दिलीप कुमावत, दीपक चौधरी, दिनेश कुमावत, सोनू डांगी, कमलेश कुमावत, शुभम अग्रवाल,घनश्याम शर्मा, लालाराम लकी,शेरूमल कोठारी, नन्दलाल ओड, प्रहलाद पहाड़िया, चंद्रप्रकाश जोशी, रमेश छीपा एवं शोभा चौहान ने योग और आध्यात्म का लाभ लिया । आयोजन के अंत में गुड़ व चने का पोष्टीक अल्पाहार वितरण किया गया।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This