चित्तौड़गढ़। रविवार को धाकड़ समाज द्वारा जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ बेगूँ विधायक डॉ सुरेश धाकड़,निम्बाहेड़ा प्रधान बगदीराम धाकड़,श्री धाकड़ युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अर्जुन धाकड़,डॉ देवीलाल धाकड़,धाकड़ युवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार धाकड़ द्वारा भगवान धरणीधर को पुष्प व दीप प्रज्ज्वलन कर रक्तदान शिविर प्रारंभ किया गया। रक्तदान शिविर कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक धाकड़ समाज पंचायती नोहरा सेंती में आयोजित हुआ। रक्तदान शिविर में रक्तवीरों का भारी उत्साह देखने को मिला शिविर में दंपति उमेश धाकड़,चंदा धाकड़ द्वारा जोड़े से रक्तदान किया गया। शिविर में नारीशक्ति ललिता धाकड़,गिरिजा धाकड़ द्वारा रक्तदान कर भी प्रेरणा का संदेश दिया गया। शिविर में दूर दूर गांवो से भी लोगों ने चित्तौड़ मुख्यालय पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सर्वाधिक संख्या में रक्तदान पारसोली कनेरा,बेगुँ,निम्बाहेड़ा,बस्सी,बड़ीसादड़ी,सेंती चित्तौड़गढ़ के युवाओं ने रक्तदान कर समाज में जागरूकता की मिसाल पेश की।
शिविर में 70 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सबसे अधिक उम्र के डॉ देवीलाल धाकड़ पारसोली ने 62 वर्ष की उम्र में रक्तदान किया। साथ ही जिलाध्यक्ष डॉ बृजेश धाकड़,डॉ जगदीश चौधरी ने भी रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की और युवा वर्ग को प्रेरित किया। चित्तौड़ मेडिकल कॉलेज के 20 छात्रों ने भी रक्तदान शिविर में रक्तदान किया।
दिन भर चले शिविर में कुल 364 यूनिट रक्तदान संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ विनोद धाकड़,प्रकाश धाकड़ टाई,डॉ सुनीता धाकड़,डॉ रोहित धाकड़,पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनारायण धाकड़,किशोर धाकड़,समरथ धाकड़,कमलेश धाकड़,गोविंद धाकड़,नारायण धाकड़,शोकिन धाकड़,गीतालाल धाकड़,बद्रीलाल धाकड़,मिट्ठूलाल धाकड़,हस्तीमल धाकड़,रामेश्वरलाल,मदन धाकड़,जमनेश धाकड़,पुष्कर धाकड़,शोभालाल,रामेश्वरलाल,जीतू धाकड़,दिनेश धाकड़,नरेश धाकड़,छगन धाकड़ ,राजू धाकड़,दिनेश धाकड़ ,जगदीश धाकड़,धीरज धाकड़,मुकेश धाकड़,कवि सुनील धाकड़,पवन धाकड़,रतन धाकड़,कमलेश धाकड़,कन्हैयालाल धाकड़,मानालाल धाकड़,बालमुकुंद धाकड़,परमानंद धाकड़,धर्मराज धाकड़,राजेश धाकड़,किशन धाकड़,निर्भयराम,आदि सहित समाजजन मौजूद रहें।











