बेगूं/ चित्तौड़गढ़। बेगूं नगर के श्री बड़ा बालाजी मंदिर में छप्पन भोग और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन शनिवार 15 नवंबर 2025 को शाम 6.00 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में भगवान श्री बड़ा बालाजी की महाआरती कर 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा । इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त भाग लेंगे। इस आयोजन को लेकर श्री बड़ा बालाजी मंदिर कमेटी ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।









