Home » नेशनल » विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

Share This Article

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

बेगूं । बेगूं में विश्व स्वास्थय दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा साइबर अपराध रोकथाम की बाबत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उसी के अनुकम में तालुका विधिक सेवा समिति बेगूं के अध्यक्ष अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नीरज कुमार द्वारा बेगूं के महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष जैलिया के द्वारा पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपली चौराहा में कक्षा 9 वी से 12 वी तक के छात्र-छात्राओ को वर्तमान में समाज में तेजी से बढ रहे साइबर अपराधों से सावधान करते हुए मोबाईल पर प्राप्त होने वाले अनावश्यक ईमेल्स, लिंक, व्हाट्सप्प मैसेजेज, ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर होने वाली स्टाकिन्ग व ब्लैकमेलिंग, ऑनलाईन जुवे की लत के प्रति सचेत किया गया तथा कई साइबर अपराधों की वास्तविक घटनाओं से उन्हे रूबरू करवाते हुए साइबर अपराधों से संबंधित दंड प्रावधानों की जानकारी व विभिन्न हेल्पलाईन नंबर जैसे साईबर काईम हेतु 1930 व बाल अपराधों हेतु 1098 आदि की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अमृतलाल मीणा, अरूण व्यास, अधिवक्ता लालूराम कुमावत, तालुका कार्मिक लक्षिता पालीवाल, होमगार्ड राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे। वही दूसरी ओर तालुका में कार्यरत अधिकार मित्र घनश्याम माली द्वारा राजकीय उपजिलाचिकित्सालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर अस्पताल में मौजूद ईलाजरत व्यक्तियों को यूडीआईडी कार्ड, एवं अन्य महत्वपूर्ण विधिक जानकारी से रूबरू करवाया ।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This