बेगूं । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10 वीं का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। इन परिणामों में बेगूं नगर में संचालित महाराणा प्रताप अकादमी विद्यालय बेगूं का परीक्षा परिणाम 100 % शत प्रतिशत रहा। परीक्षा में प्रिंस धाकड़ ने 93.17% अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है, जबकि माधुरी सुथार (89.00%) दूसरे और फिजा बानू (83.50 %) तीसरे स्थान पर रही । संस्था के कुल 33 छात्र प्रथम/द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। संस्था प्रधान मुरलीधर पालीवाल ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी स्थानीय विद्यालय का कक्षा 5 वीं, 8 वीं एवं 10 वीं का परिणाम 100 % शत प्रतिशत रहा तथा इस शानदार परिणाम के लिए समस्त विषय अध्यापकों का उत्साह वर्धन किया एवं छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।









