विधायक धाकड़ ने 25 लाख के सीसी रोड का लोकार्पण के साथ ही 2 करोड़ 25 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया
विधायक ने ब्लड मोबाइल वैन की घोषणा की
बेगूं । बेगूं में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर सोमवार को विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने उप जिला अस्पताल में टीम जीवन दाता चित्तौड़गढ़ एवं आपनो बेगूं ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में शाम तक कुल 124 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ । इस दौरान विधायक धाकड़ ने ब्लड मोबाइल वैन और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा भी की।
रक्तदान शिविर में शामिल होने के बाद विधायक ने श्री राम मार्केट से यश साधना संस्थान तक 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण भी किया। इस दौरान सकल जैन समाज द्वारा विधायक का स्वागत किया गया।
तत्पश्चात नगरपालिका उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ सुरेश धाकड़ मुख्य अतिथि, एसडीएम अंकित सामरिया, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी विष्णुलाल यादव, ,पंचायत समिति सदस्य शंभूलाल धाकड़, के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इन कार्यों में विभिन्न समाजों के सामुदायिक भवनों के लिए 10-10 लाख रुपए, बड़ोदिया महादेव के पास पुस्तकालय के लिए 25 लाख रुपए, बड़े बालाजी के पास खुले बरामदे के लिए 11 लाख रुपए और क्रय-विक्रय सहकारी समिति के पीछे सीसी रोड के लिए 10.15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
इस दौरान विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने विधायक का माल्यार्पण कर साफा बंधवाकर स्वागत किया । विधायक धाकड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वो कोई भी ठेकदार हो चाहे वो मेरा नाम का इस्तेमाल ही क्यों न करे । विकास कार्य गुणवत्ता युक्त ही होने चाहिए। विधायक ने नगर पालिका भवन को अन्यत्र जगह बनाने को लेकर भी मौजूद लोगों से राय सुमारी की जिस पर सभी ने इसकी सहमति प्रकट की।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष कैलाशचंद्र शर्मा, पूजा सोनी, मदन गोपाल धाकड़, तेजमल बोहरा, राजुलेंद्र सुराणा, बद्री जाट, राकेश गुर्जी, सीपी जोशी, निर्मला भुक्कल, राजेश दूगड़, नीलेश चतुर्वेदी, निर्मल माली, कोमल शर्मा, दर्पण शर्मा और नरेश सुथार ,पप्पू गुर्जर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।









