घट स्थापना के साथ शुरू हुआ 15वाँ चैत्र नवरात्रि महोत्सव
बेगूं । बेगूं नगर के ब्राह्मणी नदी के तट स्थित बड़ा बालाजी मंदिर प्रांगण में गुरुवार प्रातः घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि महोत्सव प्रारंभ हुआ!
रामायण मंडल के वरिष्ठ चंद्रकुमार झवर ने बताया कि हर वर्ष की भाति इस वर्ष 15 वाँ नवरात्रि महोत्सव वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना कर संगीतमय रामचरित मानस का नवाह्न परायण का शुभारंभ पंडित अजय शर्मा द्वारा किया गया ।
प्रथम दिवस व्यास पीठ से पंडित अजय शर्मा बेगूं ने संगीतमय वाचन कर शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया ! इससे पूर्व विश्राम के दौरान बेगूं वरिष्ठ रामायण मंडल के सदस्य मूलचंद सेन , प्रेमलता गट्टाणी ओर मधुकांता रेवाल को दो मिनट का मोन रख श्रद्धांजलि अर्पित की!
शुक्रवार को राम जन्म हेतु व रामजन्मोत्सव का वर्णन किया जाएगा।









