पहले ही दिन उमड़ी भक्तों की भीड़ माता के दर्शन कर मांगी कामनाए।
बेगूं । मेवाड़ के प्रसिद्ध एवं प्रमुख जोगणिया माता शक्ति पीठ में गुरुवार को चैत्र नवरात्रा की घट स्थापना व मेले का ध्वजारोहण अभिजीत मूर्हत में क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़, एसडीएम अंकित सामरिया,महंत नंदकिशोर दास, महंत यति महाराज, महंत बालक दास , श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी द्वारा किया गया।
नवरात्र के पहले दिन सुबह पंडितों और गुरुकुल के बटुक के जरिए सूर्य सरोवर से जल कलश लाकर यज्ञशाला में घट स्थापना की। इसके साथ ही यज्ञशाला में पंचकुंडीय महायज्ञ एवं शतचंडी यज्ञ हवन व दुर्गा पाठ किया।
जिसके बाद धार्मिक आयोजनों के महोत्सव के दौरान वेद विद्यालय के विद्वानों द्वारा चतुर्वेद मंत्रोच्चार, स्तोत्र पाठ और भोग प्रदर्शन किया गया । मंदिर परिसर स्थित पवनपुत्र हनुमानजी और खेड़ापति बालाजी मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी नवरात्रि समापन तक निरंतर चलता रहेगा। इसके अतिरिक्त गायत्री शक्तिपीठ स्थल पर गायत्री पुरश्चरण, यज्ञ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी प्रारंभ हो गए।
निज मंदिर में सुबह जोगणिया माता की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार कर पाती चढ़ाई वह नवरात्रा की प्रथम आरती की यहां आज सुबह से ही दर्शनार्थियों की भारी भीड़ शुरू हो गई।
शक्ति पीठ में नवरात्र के पहले दिन आने वाले दर्शनार्थियों में कई सैकड़ों भक्तों ने माता के दर पर शीश नवाया वह अपनी-अपनी मंगल कामनाएं की।
आने वाले सभी अतिथियों का स्वागत संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने किया इधर मेला बाजार में सभी तरह की दुकानें का सजना शुरू हो गया है। नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव धार्मिक मेले में आने वाले भक्तों श्रद्धालुओं के लिए जोगणिया माता शक्ति पीठ संस्थान ने छाया पानी रोशनी, सुगम दर्शन इत्यादि के कई व्यापक प्रबंध किए हैं।
कार्यक्रम में तहसीलदार गोपाल जीनगर, नायब तहसीलदार विष्णु लाल यादव, थानाधिकारी कमलचंद मीणा, वनपाल रामनारायण सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
वही संस्थान से प्रेमचंद धाकड़, कुणाल व्यास, कन्हैयालाल मेवाड़ा, सूरजमल गुर्जर, सरपंच प्रशासक राजकुमार सेन, बख्तावर सिंह, प्रभुलाल धाकड़, शंभूलाल धाकड़, मदन गोपाल धाकड़, सीताराम धाकड़, लक्ष्मण धाकड़, बालू सुथार, रूपलाल धाकड़, मुकेश आमेटा, कमल गुर्जर, शांतिलाल धाकड़, लेखाकार धनराज छिपा, व्यवस्थापक शंकरलाल धाबाई, महेंद्र सोलंकी, बरदा गुर्जर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।









